• 29 Mar, 2026

Day 2 : सम्बन्धवाचकशब्दाः (रिश्तों के शब्द) एवं स्थानवाचक प्रयोग

इस पाठ में क्या सीखेंगे?

  • परिवार के रिश्तों के संस्कृत शब्द
  • कौन‑किसका सम्बन्ध है, यह संस्कृत में कहना
  • यहाँ, वहाँ, दूसरी जगह, सब जगह जैसे शब्दों का प्रयोग
  • "इसका / उसका नाम क्या है" जैसे दैनिक वाक्य

यह पाठ संस्कृत बोलचाल कोर्स (Beginner Level) का दूसरा अभ्यास है।


1. सम्बन्धवाचक शब्द (Family Relation Words)

(क) पितृ पक्ष के सम्बन्ध

  • पितामहः — दादा
  • पितामही — दादी
  • पितृव्यः — चाचा
  • पितव्या — चाची
  • पिता / जनकः — पिता

(ख) मातृ पक्ष के सम्बन्ध

  • मातामहः — नाना
  • मातामही — नानी
  • मातुलः — मामा
  • मातुलानी — मामी
  • माता / जननी — माता

(ग) भाई‑बहन सम्बन्ध

  • भ्राता — भाई
  • भगिनी — बहन
  • अग्रजः — बड़ा भाई
  • ज्येष्ठः — जेठ
  • अनुजः — छोटा भाई
  • अनुजा — छोटी बहन

(घ) अन्य पारिवारिक सम्बन्ध

  • पुत्रः — बेटा
  • पुत्री — बेटी
  • स्नुषा — बहू
  • श्वशुरः — श्वसुर
  • श्वश्रूः — सास
  • देवरः — देवर

2. स्थानवाचक शब्दों का प्रयोग

संस्कृत में स्थान बताने के लिए अत्र, तत्र, अन्यत्र, सर्वत्र जैसे शब्द प्रयोग होते हैं।

  • उत्पीठिका अत्र अस्ति।
    टेबल यहाँ है।
  • माता अन्यत्र अस्ति।
    माँ दूसरी जगह है।
  • वायुः सर्वत्र अस्ति।
    हवा सब जगह है।
  • मञ्चः तत्र अस्ति।
    मंच वहाँ है।

3. इसका / उसका नाम क्या है?

(क) दूर की वस्तु/व्यक्ति के लिए

तस्य नाम किम् ?
उसका नाम क्या है?

(ख) पास की वस्तु/व्यक्ति के लिए

अस्य नाम किम् ?
इसका नाम क्या है?

👉 अस्य = इसका
👉 तस्य = उसका


4. बोलचाल के उदाहरण

  • एषः मम पितृव्यः अस्ति। — यह मेरे चाचा हैं।
  • सा मम मातुलानी अस्ति। — वह मेरी मामी हैं।
  • अयम् मम भ्राता अस्ति। — यह मेरा भाई है।
  • इयं मम अनुजा अस्ति। — यह मेरी छोटी बहन है।

5. आज का अभ्यास (Practice)

  1. अपने परिवार के पाँच सदस्यों के नाम लेकर संस्कृत में बोलिए।
  2. घर की किसी वस्तु के लिए अत्र / तत्र का प्रयोग कीजिए।
  3. किसी व्यक्ति की ओर संकेत कर पूछिए — अस्य नाम किम् ?

Day 2 का सार

  • परिवार के सम्बन्धवाचक शब्द सीखे
  • स्थानवाचक शब्दों का सही प्रयोग
  • दैनिक जीवन के प्रश्न‑वाक्य

👉 Day 3 में हम सीखेंगे:
तीसरा अभ्यास : वस्तूनां नामानि (दैनिक उपयोग की वस्तुएँ) एवं आवश्यकतावाचक वाक्य