• 29 Mar, 2026

Day 6 : सामान्यवाक्यानि (सामान्य वाक्य)

इस पाठ में क्या सीखेंगे?

  • बहुवचन (Plural) वाले सामान्य वाक्यों का प्रयोग
  • सन्ति / स्मः / अस्ति / आसीत् / गमिष्यामि जैसे शब्दों की समझ
  • प्रश्नवाचक वाक्य (कः, का, के, काः, कति, कदा)
  • भूत, वर्तमान और भविष्य काल के सरल वाक्य
  • दैनिक बोलचाल में आत्मविश्वास

🔗 Interlink (पिछले पाठ):
पहला अभ्यास : परस्परं परिचयः (आपसी परिचय) १५ दिन में संस्कृत सिखें

दूसरा अभ्यास : सम्बन्धवाचकशब्दाः (रिश्तों के शब्द) एवं स्थानवाचक प्रयोग

तीसरा अभ्यास : वस्तूनां नामानि (दैनिक उपयोग की वस्तुएँ) एवं आवश्यकतावाचक वाक्य

चौंथा अभ्यास: क्रियापदप्रयोगः (क्रियापदों का प्रयोग)

पांचवाँ अभ्यास : क्रियावाचकशब्दाः (क्रियावाचक शब्द / Action Verbs) में सीखे गए कर्ता, क्रिया, वचन और क्रियावाचक शब्द आज एक साथ प्रयोग होंगे।


1. बहुवचन वाले सामान्य वाक्य

  • सर्वे पठन्ति। — सभी पढ़ते हैं।
  • वयं सर्वे भारतीयाः स्मः। — हम सब भारतीय हैं।
  • तत्र बालिकाः सन्ति। — वहाँ बालिकाएँ हैं।
  • तत्र पुस्तकानि सन्ति। — वहाँ पुस्तकें हैं।
  • अत्र बालकाः सन्ति। — यहाँ बालक हैं।
  • अत्र सख्यः सन्ति। — यहाँ सखियाँ हैं।

👉 सन्ति = हैं (बहुवचन)


2. ये / वे – पहचान वाले वाक्य

  • ते अध्यापकाः सन्ति। — वे अध्यापक हैं।
  • ताः गृहिण्यः सन्ति। — वे गृहिणियाँ हैं।
  • ताः प्रबन्धिकाः सन्ति। — वे प्रबन्धिकाएँ हैं।
  • तानि वस्त्राणि सन्ति। — वे वस्त्र हैं।
  • एते वानराः सन्ति। — ये बन्दर हैं।
  • एताः महिलाः सन्ति। — ये महिलाएँ हैं।
  • एताः सुन्दर्यः सन्ति। — ये सुन्दरियाँ हैं।

3. प्रश्नवाचक सामान्य वाक्य

  • के चोराः सन्ति ? — कौन चोर हैं?
  • काः सेविकाः सन्ति ? — कौन सेविकाएँ हैं?
  • काः गायिकाः सन्ति ? — कौन गायिकाएँ हैं?
  • कति वेदाः सन्ति ? — कितने वेद हैं?

4. आदरसूचक बहुवचन (आप सब)

  • भवन्तः सर्वे सज्जनाः सन्ति। — आप सब सज्जन हैं। (पुं.)
  • भवत्यः सर्वाः नायिकाः सन्ति। — आप सब नायिकाएँ हैं। (स्त्री.)

5. संख्या व तथ्य वाले वाक्य

  • अष्टादश पुराणानि सन्ति। — 18 पुराण हैं।
  • धनं कोशे अस्ति। — पैसा जेब में है।
  • मशी पुनःपूरण्याम् अस्ति। — स्याही रिफिल में है।
  • पुष्यं लतायाम् अस्ति। — फूल लता में है।
  • वाक्यं पुस्तके अस्ति। — वाक्य पुस्तक में है।

6. कालवाचक वाक्य (समय बताना)

(क) वर्तमान काल

  • अद्य मङ्गलवासरः अस्ति। — आज मंगलवार है।
  • अहं दशवादने विद्यालयं गच्छामि। — मैं 10 बजे विद्यालय जाता/जाती हूँ।

(ख) भूतकाल

  • ह्यः सोमवासरः आसीत्। — कल सोमवार था।
  • परह्यः रविवासरः आसीत्। — परसों रविवार था।
  • प्रपरह्यः शनिवासरः आसीत्। — नरसों शनिवार था।

(ग) भविष्यकाल

  • श्वः गृहं गमिष्यामि। — कल घर जाऊँगा/जाऊँगी।
  • परश्वः धनं न स्वीकरिष्यामि। — परसों पैसा नहीं लूँगा/लूँगी।
  • प्रपरश्वः भवान् कण्ठाभरणम् आनयतु। — नरसों आप हार ले आइए।

7. प्रश्न – समय व कार्य

  • भवान् कदा गृहं गच्छति ? — आप कब घर जाएँगे?
  • भवती कदा भोजनं ददाति ? — आप कब भोजन देंगी?

8. आज का विशेष अभ्यास (Practice)

अभ्यास 1: सही शब्द भरिए

(क) अत्र बालकाः ____ । (सन्ति / अस्ति)
(ख) वयं सर्वे भारतीयाः ____ । (स्मः / सन्ति)

अभ्यास 2: प्रश्न बनाइए

  • ते अध्यापकाः सन्ति।
  • अष्टादश पुराणानि सन्ति।

अभ्यास 3: बोलचाल अभ्यास

अपने बारे में 3 वाक्य संस्कृत में बोलिए (आज, कल, आने वाला दिन)।


Day 6 का सार

  • सामान्य बहुवचन वाक्य सीखे
  • समय और काल बताने का अभ्यास
  • प्रश्न पूछने और उत्तर देने का आत्मविश्वास

👉 Day 7 में हम सीखेंगे:
 सातवाँ अभ्यास : कालवाचकानि अव्ययानि (समयसूचक अव्यय)

Hari Krishna Regmi

Hari Krishna Regmi

I am a writer and researcher dedicated to collecting and sharing Hindu stotra, rituals, festivals, and cultural wisdom. My work focuses on preserving and presenting authentic knowledge in a simple, meaningful way.